सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Milk production is increasing due to livelihood mission, women are earning

Maharajganj News: आजीविका मिशन से बढ़ रहा दूध उत्पादन, महिलाएं कर रहीं कमाई

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Milk production is increasing due to livelihood mission, women are earning
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के प्रयासों से तरक्की के सफर पर हैं। सदर के बड़हरा खास की गंगा सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) दूध उत्पादन के जरिये आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही है। यह सफलता देख सदर के दो अन्य ग्रामीण आजीविका समूह ने दूध व्यवसाय को अपना लिया है।
Trending Videos

सदर ब्लॉक के बीएमएम शेष नाथ व मनोज मौर्या ने बताया कि उनके यहां कुल 1077 समूह पंजीकृत हैं। यह समूह बेहतर कमाई के व्यवसाय को अपनाकर आत्मनिर्भर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें सबसे अधिक बकरी पालन से जुड़ी हैं। कई समूह मसाला, ब्यूटी प्रोडक्ट, सफाई में प्रयुक्त फिनायल, टॉयलेट क्लीनर जैसे उत्पाद के जरिये आय बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा बेहतर आय के लिए कुछ समूह दूध उत्पादन से भी जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि सदर ब्लॉक की तीन एसएचजी (सेल्फ हेल्प ग्रुप) दूध उत्पादन के जरिये आत्मनिर्भर होकर प्रति माह आठ से 10 हजार रुपये महीना कमाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed