{"_id":"69cae8dd31d402cd4405937a","slug":"congress-gave-suggestions-to-the-dm-to-ensure-the-supply-of-cooking-gas-and-fuel-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-174377-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कांग्रेस ने रसोई गैस व ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने को डीएम को दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कांग्रेस ने रसोई गैस व ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने को डीएम को दिए सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा गैस-पेट्रोल संकट पर सुझावों का ज्ञापन
कॉमर्शियल की आपूर्ति सामान्य होने तक घरेलू गैस का वितरण कर दुकानों का संचालन सुनिश्चित करने की मांग की
महराजगंज। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेसियों ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर जनपद में रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में सुझाव दिए।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रशासन की ओर से समय-समय पर निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन आमजन को अभी भी पूरी राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों में आपूर्ति न होने पर कॉमर्शियल सिलिंडरों का वितरण बंद कर दिया जा रहा है। इसके कारण ढाबे, चाय की दुकानें, चाट-पकौड़ी और फास्ट फूड की दुकानें बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि जब तक कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक घरेलू गैस का वितरण कर इन दुकानों के संचालन को सुनिश्चित किया जाए।
जिलाध्यक्ष ने गैस गोदामों से वितरण के लिए जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही घरेलू गैस की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने गैस गोदामों के बाहर दलालों की सक्रियता पर भी चिंता व्यक्त की, जो उपभोक्ताओं को 2000-2500 रुपये लेकर अनधिकृत रूप से घरेलू गैस उपलब्ध करा रहे हैं। शादी-विवाह व अन्य शुभ अवसरों पर अतिरिक्त गैस आवंटन की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।
पेट्रोल-डीजल के मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और नायरा पेट्रोलियम कंपनियां आपूर्ति का बहाना बनाकर महंगा प्रीमियम पेट्रोल भेज रही हैं, जिसकी कीमत सामान्य पेट्रोल से लगभग 3 रुपये प्रति लीटर अधिक है। उपभोक्ताओं को इसे लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया कि कंपनियों को निर्देश दिए जाएं कि सामान्य पेट्रोल की व्यापक आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान आलोक प्रसाद, झिनकू चौधरी, कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, राजन शुक्ला, उदय प्रताप सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos