सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress workers met SDM to protest against illegal occupation

Maharajganj News: अवैध कब्जे के विरोध में एसडीएम से मिले कांग्रेस कार्यकर्ता

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Congress workers met SDM to protest against illegal occupation
विज्ञापन
फरेंदा। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को जिला अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम से मिले। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जमीन पर अवैध रूप से एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किए जाने के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

एसडीएम को सौंपे गए पत्र में बताया गया कि कांग्रेस पार्टी के नाम से नगर में स्थित जमीन पर एक व्यक्ति टीन शेड डालकर व्यवसाय कर रहा है। इसे हटाने को लेकर विगत 6 महीना से जिलाधिकारी सहित उप जिलाधिकारी से मांग की जा रही है लेकिन आज तक अतिक्रमण को हटाया नहीं गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया गया तो कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने को बाध्य होंगे। इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष डॉ रामनारायण चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed