सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Consumers blocked SSB Road after not getting gas cylinders.

Maharajganj News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने जाम किया एसएसबी रोड

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Consumers blocked SSB Road after not getting gas cylinders.
सोनौली में सिलिंडर के लिए लोगों ने लगाया जाम। 
विज्ञापन
एसएसबी रोड पर आवागमन ठप होने की सूचना मिलते ही पहुंची फोर्स
Trending Videos


पुलिस ने समझा-बुझाकर खाली कराया मार्ग
चार दिनों से गैस सिलिंडर के लिए लाइन लगाने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे थे लोग
सोनौली। स्थानीय कस्बे में गैस की किल्लत से जूझ रहे लोगों के सब्र का बांध शनिवार को टूट गया। खाली सिलिंडर लिए उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी कार्यालय के सामने एसएसबी रोड पर उतर चक्का जाम कर दिया। उपभोक्ताओं द्वारा आधा घंटे तक लगाए जाम के कारण मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
जानकारी के अनुसार, सोनौली में लगातार पांच दिनों से गैस सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंच रहा था। उपभोक्ता रोज लाइन में लगकर निराश लौट रहे थे। शनिवार को जैसे ही एजेंसी संचालक ने उपभोक्ताओं को बताया कि पांचवें दिन भी गैस नहीं आएगी। इसके बाद उपभोक्ता आक्रोशित हो गए। उपभोक्ताओं एजेंसी संचालक का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद उपभोक्ताओं ने खाली सिलिंडर लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। एसएसबी रोड पर आवागमन ठप और जाम लगने की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सोनौली गौरव कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपभोक्ताओं ने बताया कि संचालक द्वारा बताया गया कि मंगलवार से इंतजार कर रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिली। कई लोगों बताया कि प्रतिदिन आने और लाइन लगाने के बाद भी गैस नहीं मिल रहा है। शनिवार को गैस नहीं आने की सूचना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सैकड़ों लोगों के एक साथ सड़क पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया।

कोतवाल महेंद्र कुमार ने बताया कि गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच जाम को समाप्त करा दिया गया। अब आवागमन सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed