{"_id":"6a384df260ee1253b904bbae","slug":"crackdown-on-dj-operators-over-noise-pollution-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-179665-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ध्वनि प्रदूषण को लेकर डीजे संचालकों पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ध्वनि प्रदूषण को लेकर डीजे संचालकों पर सख्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवा। मुहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को सभी थानाें में डीजे संचालकों के साथ पुलिस ने बैठक की। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर हुई बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान थाना प्रभारियों ने डीजे संचालकों को निर्देश दिए कि उच्चतम न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा डेसिबल के अनुरूप ही डीजे का संचालन किया जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर किसी भी प्रकार के अश्लील गीत, भड़काऊ भाषण, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संदेश अथवा आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों एवं संचालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
,एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। प्रशासन का उद्देश्य सभी समुदायों के बीच आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए त्योहार को सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है। नौतनवा थाने में एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने शासनादेश के अनुसार ही डीजे चलाने की हिदायत दी।