{"_id":"651419219dac535edb0d5265","slug":"dead-body-of-teenage-girl-found-hanging-from-noose-in-maharajganj-2023-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: कुंडी में साड़ी के फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, पिता ने लगाई थी डांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: कुंडी में साड़ी के फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, पिता ने लगाई थी डांट
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Sep 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार
भिटौली थाना प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने कहा कि प्रथम दृश्यता आत्महत्या का मामला दिखता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
महराजगंज जिले में भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव में बुधवार को एक घर के अंदर कुंडी से एक किशोरी का शव लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
Trending Videos
दरौली निवासी मोहनलाल ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। मजदूरी करके पत्नी और चार बेटियों के अलावा दो बेटे का खर्च चलाते हैं। इन दिनों परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। मंगलवार शाम को बड़ी बेटी सीटू (17) घर से बाहर निकली थी। काफी देर बाद रात करीब 10 बजे घर लौटी। पूछताछ करने पर बेटी सीटू कुछ नहीं बोली, जिसके बाद बेटी को समझाने की कोशिश करते हुए थोड़ी डांट लगा दी। जिसके बाद बेटी सीटू कमरे के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पहले प्रेमी पर केस दर्ज कराकर दूसरे के साथ भागी प्रेमिका
बेटी को कमरे में जाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए। बुधवार सुबह करीब 5:30 जब उनकी नींद खुली तो देखा कि बेटी सीटू के कमरे की दरवाजा अंदर से बंद है। उसके बाद खिड़की से कमरे की स्थिति देख सन्न हो गए।
उसके बाद घटना की जानकारी पत्नी प्रमिला को देते हुए जोर-जोर से रोने लगे। रोने की आवाज सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बेटी की मौत से पिता मोहनलाल, मां प्रमिला सहित भाई-बहनोें का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं पिता की बात सुन ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा बनी रही।
इसे भी पढ़ें: प्रेमिका सीने पर बैठी, भाई ने सिर पर रॉड से मारा, 25 मिनट की बेरहम पिटाई में चली गई प्रेमी की जान
भिटौली थाना प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने कहा कि प्रथम दृश्यता आत्महत्या का मामला दिखता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी।
इसे भी पढ़ें: प्रेमिका सीने पर बैठी, भाई ने सिर पर रॉड से मारा, 25 मिनट की बेरहम पिटाई में चली गई प्रेमी की जान
भिटौली थाना प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने कहा कि प्रथम दृश्यता आत्महत्या का मामला दिखता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी।
