सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for action in case of fatal attack on Anganwadi worker

Maharajganj News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला मामले में कार्रवाई की मांग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Demand for action in case of fatal attack on Anganwadi worker
विज्ञापन
उचित धाराएं न लगने पर एसआईआर कार्या के बहिष्कार की दी चेतावनी
Trending Videos

महराजगंज। ठूठीबारी क्षेत्र में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बीएलओ पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष छाया भारती ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि मंजू यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बीएलओ के रूप में भाग संख्या-08, केंद्र ठूठीबारी टोला धरमौली में कार्यरत हैं। 26 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे अपने घर पर सरकारी कार्य के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कर रही थीं। इसी दौरान टोले के निवासी कृष्णा अपनी पत्नी लक्ष्मी के मतदाता पंजीकरण को लेकर पूछताछ करने पहुंचे। आवश्यक दस्तावेज मायके से लाने की जानकारी पहले ही दिए जाने के बावजूद कागजात उपलब्ध नहीं कराने पर नियमानुसार नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद कृष्णा ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपने भाई इंद्रकमल को बुला लिया। दोनों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मतदाता पुनरीक्षण से जुड़े कागजात छीनकर फाड़ दिए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर केवल साधारण धाराओं में चालान किया। इस पर संगठन ने आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासनिक कार्य में बाधा, दस्तावेज फाड़ने, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर अपराधों में उचित धाराएं नहीं जोड़ी गईं तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एसआईआर कार्य के बहिष्कार को मजबूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed