सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for development works in Devdah and Ramgram area, the maternal home of Lord Buddha.

Maharajganj News: भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह और रामग्राम क्षेत्र में विकास कार्यों की मांग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Demand for development works in Devdah and Ramgram area, the maternal home of Lord Buddha.
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को पत्रक देने जाते रामग्राम विकास समिति के पदाधिकारी। 
विज्ञापन
देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Trending Videos


महराजगंज। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र राव के नेतृत्व में शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह (तहसील नौतनवां) और रामग्राम क्षेत्र के विकास की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि देवदह भगवान बुद्ध का मातृपक्षीय स्थान है। यहां उनका स्तूप, माता महामाया का स्तूप, महाराज अंजन का राजमहल, मिस्टर कनिंघम द्वारा निर्मित पिलर, सम्राट अशोक का शिलालेख, ऐतिहासिक सगरा (पुष्करणी) और लगभग 200 प्राचीन कुएं मौजूद हैं। ये स्थल लंबे समय से उपेक्षित रहे हैं। जबकि पर्यटन विभाग द्वारा सगरा के सौंदर्यीकरण, विपश्यना हॉल और अतिथिगृह का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने देवदह, रामग्राम और चौक बाजार के विकास के लिए निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं गुरु गोरखनाथ मंदिर से चौक बाजार, रामग्राम होते हुए जंगल गुल्हरिया के रास्ते देवदह से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराया जाए। ट्राम्बे रेल परियोजना को एकमा डिपो (वन विभाग, लक्ष्मीपुर) से देवदह, रामग्राम और चौक बाजार तक विस्तारित किया जाए। साथ ही एकमा डिपो में संग्रहालय, चिड़ियाघर और औषधालय स्थापित कर प्रदेश के विकास को बढ़ावा दिया जाए, ताकि देवदह भारत का प्रमुख पर्यटन स्थल बन सके। साथ पूर्व प्रस्तावित बौद्ध परिपथ (कपिलवस्तु-लोटन-एकसड़वा-देवदह-चानकी घाट-बागापार-महराजगंज-घुघली-कुशीनगर) का तत्काल निर्माण। रामग्राम स्थित भगवान बुद्ध के आठवें अस्ति स्तूप तक इंटरलॉकिंग मार्ग, स्तूप के चारों ओर फुटपाथ परिक्रमा पथ, आसपास के पोखर में बुद्ध मूर्ति स्थापना तथा प्रकाश और जल व्यवस्था सुनिश्चित करना। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी, किशोर प्रसाद, ओमप्रकाश मौर्य, महेंद्र, राममिलन, नंदलाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed