{"_id":"6a384e1cc3629c9fb60e99ff","slug":"deputy-cmo-inspected-the-chief-ministers-arogya-mela-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-179666-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेकर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. केपी सिंह ने मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ. नमिता गुप्ता मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार कर रही थीं। जबकि फार्मासिस्ट हरिकेश यादव दवाओं का वितरण कर रहे थे। स्वास्थ्य मेले में लोगों की जांच कर उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्रदान की गई।
मेले में कुल 23 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें सामान्य रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच, उपचार तथा आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।