सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Disciplinary action will be taken for prescribing outside medicines

Maharajganj News: बाहर की दवाएं लिखने पर की जाएगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Disciplinary action will be taken for prescribing outside medicines
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बाहर की दवाएं लिखे जाने के आरोपों को प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने गंभीरता से लिया है।
Trending Videos

सीएमओ कार्यालय की ओर से सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़ा निर्देश जारी किया गया है। सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दशा में मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं, अन्यथा संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने इसे अत्यंत खेदजनक बताते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद ने बताया कि सभी सीएचसी अधीक्षकों और पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चेतावनी दी है कि निर्देश जारी होने के बाद यदि किसी भी चिकित्सक द्वारा बाहर की दवाएं लिखे जाने की शिकायत या सूचना प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध बिना किसी पूर्व सूचना के अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed