फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dissatisfaction expressed over lack of cleanliness at Nichlaul CHC; instructions issued to improve the situation.

Maharajganj News: निचलौल सीएचसी में गंदगी पर जताई नाराजगी, व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Thu, 09 Jul 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over lack of cleanliness at Nichlaul CHC; instructions issued to improve the situation.
सीएमओ ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल का बुधवार की शाम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर, महिला वार्ड और इमरजेंसी वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रसूता के बेड पर गंदी चादर मिलने पर तत्काल उसे बदलवाया और अधीक्षक को स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
सीएमओ ने सबसे पहले महिला वार्ड का निरीक्षण किया, जहां स्टाफ नर्स नीलम श्रीवास्तव मौजूद रहीं। इसी दौरान एक प्रसूता भर्ती मिली, जिसके बेड पर गंदी चादर बिछी हुई थी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्होंने तत्काल चादर बदलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के मुख्य गेट और परिसर में जगह-जगह गंदगी देखकर सीएमओ नाराज हो गए। उन्होंने अधीक्षक डॉ. उमेश चंद सिंह को निर्देश दिया कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से समन्वय स्थापित कर नियमित साफ-सफाई कराई जाए, ताकि मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले, लेकिन वार्ड में गंदगी देखकर उन्होंने असंतोष जताया और संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता किसी भी हालत में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

सीएमओ ने अस्पताल के मुख्य गेट पर अग्निशमन व्यवस्था के लिए बनाए जा रहे टैंक के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे को देखते हुए उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता, मरीजों को बेहतर उपचार और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed