{"_id":"69c04d866993ccc3a904096a","slug":"dm-and-cdo-cleaned-the-lehda-temple-premises-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-173864-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लेहड़ा मंदिर परिसर में डीएम व सीडीओ ने की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लेहड़ा मंदिर परिसर में डीएम व सीडीओ ने की सफाई
विज्ञापन
लेहड़ा मंदिर परिसर में झाडू़ लगाते डीएम संतोष शर्मा।
विज्ञापन
ऑर्गेनिक कंपोस्टर मशीन स्थापित करने के दिए निर्देश
मंदिर परिसर के नाले की पैमाइश और नियमित सफाई कराने का दिया निर्देश
महराजगंज। लेहड़ा देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सफाई कार्य किया। स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों अधिकारियों जिम्मेदारों को सतर्क रहने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर से प्रवाहित नाले की सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी फरेंदा एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि नाले की नियमित सफाई सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही नाले की पैमाइश कराकर उसका विधिवत चिह्नांकन कराया जाए, जिससे जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
मंदिर परिसर में उत्पन्न फूल-माला एवं अन्य जैविक अपशिष्ट के समुचित निस्तारण हेतु ऑर्गेनिक कंपोस्टर मशीन स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके माध्यम से तैयार कंपोस्ट खाद का उपयोग परिसर के सुंदरीकरण के लिए पौधारोपण में किया जाए तथा आवश्यकतानुसार श्रद्धालुओं के मध्य भी वितरित किया जाए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि मंदिर परिसर में लगभग 400 दुकानें संचालित हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुकानों को सुनियोजित ढंग से व्यवस्थित कराया जाए, जिससे दर्शनार्थियों के आवागमन में सुगमता बनी रहे।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित अतिथि भवन, धर्मशाला एवं सीढ़ी-पौड़ी आदि निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे तालाब सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए सुलभ शौचालय निर्माण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने मंदिर ने आर्द्रवन देवी लेहड़ा देवी का दर्शन और पूजन अर्चन कर सबके मंगल की कामना की।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, तहसीलदार वशिष्ठ कुमार, थानाध्यक्ष फरेंदा, मेला प्रभारी, पुलिस बल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।
Trending Videos