सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM furious over the poor condition of the former registry and health center, reprimanded

Maharajganj News: फॉर्मर रजिस्ट्री और स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर बिफरे डीएम, लगाई फटकार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
DM furious over the poor condition of the former registry and health center, reprimanded
जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों के साथ भोजन करते जिला​धिकारी। 
विज्ञापन
बागापार में औचक निरीक्षण करके अधिकारियों को लगाई फटकार
Trending Videos

डीएम ने दी चेतावनी, किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही
सिंदुरिया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को बागापार में औचक निरीक्षण कर फॉर्मर रजिस्ट्री व स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में तुरंत सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक की खामियां उजागर हो गईं। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान का निरीक्षण करने पर जिलाधिकारी ने पाया कि ग्राम पंचायत में कुल किसानों की तुलना में रजिस्ट्री का आंकड़ा काफी पीछे है। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब सिर्फ पंचायत भवन में बैठकर काम नहीं चलेगा। घर-घर जाना होगा। उन्होंने किसानों को भी जागरूक करते हुए बताया कि बिना रजिस्ट्री के उन्हें सरकारी योजनाओं, बीज, खाद और अनुदान का लाभ नहीं मिलेगा। मौके पर ही 8 किसानों की रजिस्ट्री करके प्रमाण दिया गया। आंकड़ों के मुताबिक, कुल 1658 किसानों में 447 की रजिस्ट्री अब भी लंबित है, जबकि कई मामलों में नाम मिसमैच, वरासत और अन्य समस्याएं सामने आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। यहां की स्थिति देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। भवन में बिजली की कमी से अंधेरा, गंदगी, अव्यवस्थित किचन और खराब रखरखाव जैसी खामियां सामने आईं। किचन में अग्निशमन यंत्र न मिलने पर भी डीएम ने कड़ी आपत्ति जताई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए। ऑटो क्लेव मशीन बंद मिलने पर उसे जल्द चालू करने को कहा गया। दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी दवाओं की भी जांच की गई, जिसमें एंटी रैबीज दवा जनवरी 2027 तक वैध पाई गई।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मेले में 16 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। जिलाधिकारी को बताया गया कि 1 अप्रैल 2026 से अब तक 8 सुरक्षित प्रसव कराए गए हैं। डीएम ने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने व्यवस्था में तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि अगली बार स्थिति में सुधार नहीं मिला तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed