{"_id":"6a515dbf117194171f0dbd21","slug":"drizzle-continued-throughout-the-day-heavy-rain-forecast-for-today-maharajganj-news-c-206-1-go11002-180972-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पूरे दिन होती रही बूंदाबांदी, आज भारी बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पूरे दिन होती रही बूंदाबांदी, आज भारी बारिश का अनुमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। देर से ही सही लेकिन मानसून की मेहरबानी तराई जनपद में शुरू हो चुकी है। बृहस्पतिवार सुबह 08:30 से शुक्रवार 08:30 बजे तक जिले में 7.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
शुक्रवार को बादल लगभग पूरे दिन छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी रुक-रुक कर होती रही। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अलनीनो परिस्थितियों के कारण इस बार मानसूनी गतिविधि लेट रही और तराई के जनपद महराजगंज में लगभग 18 दिन की देरी से मानसूनी दस्तक पड़ी।
लेकिन मानसून आने के बाद भी लगभग एक सप्ताह तक जनपद वासियों को धूप की तल्ख़ी के बीच बारिश का इंतजार करना पड़ा। बृहस्पतिवार से मानसून की मेहरबानी शुरू हुई तो पुरवाई के साथ बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार पूरे दिन बादल रहे लेकिन पुरवाई की रफ्तार थोड़ी कम रहने के कारण सिर्फ बूंदाबांदी का दौर ही देखा गया। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 7.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने आज भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर महराजगंज को रेड जोन में शामिल किया गया है। लोगों से सतर्क रहने के कहा गया है।