{"_id":"6a515d63e0b38575310351c7","slug":"temple-wall-built-at-a-cost-of-10-lakh-collapsed-within-just-a-month-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-180921-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक महीने में ही ढह गई 10 लाख से बनी मंदिर की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक महीने में ही ढह गई 10 लाख से बनी मंदिर की दीवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानी बाजार। कानापार के टोला ध्रुव टोलिया स्थित शिव मंदिर परिसर में लगभग 10 लाख रुपये बनी बाउंड्रीवॉल एक महीने में भरभराकर ढह गई। शुक्रवार को घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा सरकारी धन के उपयोग पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, शिव मंदिर की बाउंड्रीवाल का निर्माण के लगभग एक माह करवाया गया था। एक-दो बार की बारिश के बाद ही दीवार ढह गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराने, दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा बाउंड्रीवाल की गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि विकास कार्यों की नियमित निगरानी और समय-समय पर जांच हुई होती, तो ऐसी लापरवाही सामने नहीं आती।
साथ ही इस तरह सरकारी धन का दुरुपयोग भी नहीं होता। इस संबंध में पंचायत सचिव कानापार संदीप गौड़ ने बताया कि निर्माण कार्य का कुछ भुगतान अभी शेष है। जो बाउंड्रीवाल गिर गई है, उसे दोबारा ठीक कराया जा रहा है।