सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eid-ul-Fitr celebrated peacefully

Maharajganj News: शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr celebrated peacefully
बार्डर से सटे गांव मिश्रवलिया में नमाज अदा करते लोग।
विज्ञापन
अकीदतमंदों ने नमाज पढ़कर मांगी अमन चैन की मांगी दुआएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
Trending Videos

कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच दिन भर सेवइयों और दावतों का दौर रहा जारी
महराजगंज। समूचे जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। शुक्रवार को चांद का दीदार होने के बाद शनिवार को तय समय पर पूरे जनपद में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। हालांकि ऐन वक्त पर इसमें बारिश खलल डाली। अकीदतमंदों ने ईदगाहों में नमाज अदा न करके मस्जिदों में नमाज अदा की।
जनपद में कुल 330 ईदगाहों और 360 मस्जिदों में ईद की नमाज होनी थी। पनियरा क्षेत्र में एकाध जगह जहां बरसात नहीं हुई, वहां ईदगाह में नमाज अदा की गई। महराजगंज शहर के अलावा फरेंदा, परतावल, घुघुली, ठूठीबारी, नौतनवा, निचलौल, मिठौरा, सिंदुरिया, सिसवा बाजार आदि स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज पढ़कर ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज के दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। पूरा माहौल रूहानी रंग में रंगा नजर आया। इसके अलावा जनपद स्तर पर 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहे। स्वास्थ्य विभाग, 108 एंबुलेंस और जिला अस्पताल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।

ईद की नमाज 8:30 और 9:00 बजे तक सभी जगहों पर पढ़ी गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज पढ़कर गले लगकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सुबह छह बजे से ही ईद की नमाज पढ़ने जाने वालों की ईदगाहों और मस्जिदों पर भारी भीड़ लगी थी। ईद की नमाज खत्म होते ही दावतों का दौर चला। सभी बूढ़े, बच्चे, जवान मीठी सेवइयों का लुफ्त लेते हुए एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सुबह से लेकर शाम तक मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर चहल-पहल रही।
ईद-उल-फितर त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए जनपद पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम कर किए थे। इसके लिए पूरे जिले को चार जोन और 19 सेक्टर में विभाजित कर दिया गया था। हर इलाके में पुलिस की पैनी नजर रही।
जानकारी के अनुसार, ईद का त्योहार सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी स्थानों पर मजिस्ट्रेटों व भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के अनुसार थानों की नियमित फोर्स के अलावा 10 निरीक्षक, 26 उपनिरीक्षक, 164 हेड कांस्टेबल, 27 महिला आरक्षी, दो प्लाटून पीएसी तथा 6 फायर टेंडर को ड्यूटी पर लगाया गया था। साथ ही 137 क्लस्टर मोबाइल टीमें सड़कों पर लगातार गश्त कर रही थीं। इस दौरान नेपाल सीमा से सटे इलाकों और मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी गई। अति संवेदनशील स्थानों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस पिकेट तैनात किए गए। प्रमुख बाजारों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखी गई।
सीमावर्ती गांवों में ईद की नमाज अदा कर मांगी दुआएं

निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे सीमावर्ती गांवों में शनिवार को ईद की नमाज अदा कर अमन चमन के लिए दुआएं मांगी गईं। सुबह से ही बारिश के बावजूद अकीकत मदों ने नए लिबास में अपने-अपने गांव के मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की। मिश्रवलिया ईदगाह पर मौलाना अब्दुल रज्जाक तथा बहुआर में मौलाना अख्तर हुसैन मिस्बाही ने समय के निर्धारित समय पर ईद की नमाज संपन्न कराई। जिसमें भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की, बारिश में भीगते हुए नमाजियों ने खुदा के बारगाह में सिर झुकाया और नमाज के बाद दुआ में देश के अमन-चमन की दुआएं मांगी। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की।
थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में ईदगाह और आसपास के प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहा, नमाज खत्म होने के बाद प्रशासन में राहत की सांस ली। थाना क्षेत्र के सभी जगहों पर ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुआ। क्षेत्र में शांत व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed