{"_id":"69befa5dff0768a9c50ed47b","slug":"electricity-supply-was-disrupted-for-seven-hours-on-eid-in-siswa-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-173804-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिसवा में ईद पर सात घंटे तक बाधित रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिसवा में ईद पर सात घंटे तक बाधित रही विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आरोप, तेज हवा और हल्की बारिश में भी उत्पन्न हो जाती है ब्रेक डाउन की स्थिति
फॉल्ट पता कर ठीक करने में विद्युतकर्मियों को लग गए सात घंटे
सिसवा बाजार। स्थानीय उपनगर और इसके इर्द-गिर्द के क्षेत्र में ईद के अवसर पर शनिवार सुबह से लेकर सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली निगम के जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण जरा सी भी तेज हवा चलने अथवा बारिश होने से ब्रेक डाउन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
शनिवार की सुबह करीब 8:15 बजे हुई बारिश के दौरान गोपाला विद्युत केंद्र से सिसवा कस्बे को आने वाली 33 केवीए की मेन लाइन में खराबी आने के कारण ब्रेक डाऊन हो गया। इससे नगर व क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। विद्युतकर्मियों को फॉल्ट का पता लगाकर मरम्मत करने में सात घंटे लग गए। मरम्मत के बाद अपराह्न 3:33 बजे पुनः बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न मिलने से मुस्लिम समाज के लोगों को ईद मनाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
सभासद प्रतिनिधि व बुनकर नेता हासिम अंसारी, मोहम्मद आरिफ, मुशीर आलम, असगर अली, अफरोज अंसारी सहित कई लोगों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिसवा में ये परिपाटी बन गई है कि जरा भी हवा चलती है अथवा बरसात होती है तो ब्रेक डाउन के नाम पर आठ-दस घंटे बिजली बाधित हो जाती है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भोगना पड़ता है।
सिसवा विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के कारण मुख्य आपूर्ति लाइन में कुछ खराबी आए गई थी। फॉल्ट ढूंढ़कर विद्युतकर्मियों ने मरम्मत करके बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।
Trending Videos