{"_id":"69c04fb2b9c558e04704e787","slug":"emergency-ward-laboratory-pharmacy-inspected-at-farenda-chc-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-173848-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फरेंदा सीएचसी में इमरोजेंसी वार्ड, लेबोरेटरी, फार्मेसी का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फरेंदा सीएचसी में इमरोजेंसी वार्ड, लेबोरेटरी, फार्मेसी का लिया जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने फरेंदा सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की
महराजगंज। रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी. सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने सीएचसी परिसर में ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, लेबोरेटरी, फार्मेसी और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
उन्होंने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारियों से मरीजों की संख्या, दवाओं की उपलब्धता तथा उपकरणों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहा कि फरेंदा सीएचसी ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम, टीकाकरण अभियान और कुपोषण मुक्ति जैसे कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में सफाई, बिजली-पानी की व्यवस्था और मरीजों की शिकायतों का भी विशेष ध्यान रखा गया।
इसके साथ ही डॉ. नवनाथ प्रसाद एवं डॉ. केपी सिंह ने महादेवा दुबे स्थित पीएचसी और अर्बन पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। मेला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, आयुष चिकित्सा और जागरूकता कार्यक्रम चल रहे थे। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और लाभार्थियों से फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान लेहड़ा देवी मंदिर परिसर में तैनात मेडिकल टीम का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, एम्बुलेंस की तैनाती और आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता को देखा गया। सीएमओ ने टीम को निर्देश दिए कि मेला-त्योहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे सतर्क रहें।
Trending Videos