सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against husband on dowry harassment charges

Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband on dowry harassment charges
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पति व उसके अज्ञात परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

वंदना प्रजापति ने बताया कि उसकी शादी सात दिसंबर 2022 को परतावल बाजार निवासी मिथिलेश प्रजापति के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 10 मई 2023 की शाम करीब 7 बजे उसके साथ मारपीट कर उसका समस्त स्त्रीधन छीन लिया गया और उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने कई बार रिश्तेदारों के साथ आकर ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। महिला का एक दो वर्ष का पुत्र भी है। आरोप है कि पति ने अब तक न तो उसकी कोई खबर ली और न ही भरण-पोषण के लिए कोई खर्च दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था, जिसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में सुलह वार्ता हुई। होली के बाद 9 मार्च 2026 को विदाई तय की गई थी लेकिन आरोप है कि पति ने अब तक कोई संपर्क नहीं किया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed