{"_id":"69c0524b5b7dfb35ef0d92df","slug":"a-woman-also-filed-a-complaint-in-the-sandal-incident-and-an-investigation-has-begun-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-173854-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चप्पल कांड में महिला ने भी दी तहरीर, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चप्पल कांड में महिला ने भी दी तहरीर, जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
18 मार्च को भाजपा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला ने मनोनीत सभासद पर तानी थी चप्पल
20 मार्च को भाजपा जिला अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में मांगा था जवाब
20 मार्च को मनोनीत सभासद बृजेंद्र श्रीवास्तव की तहरीर सुधांशु उर्फ राजन वर्मा और उनकी मां निर्मला पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
नौतनवा। नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर मनोनीत सभासदों एवं मंडल अध्यक्षों के स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारी और मनोनीत सभासद के बीच विवाद में दूसरे पक्ष ने भी रविवार को थाने में तहरीर दी। मनोनीत सभासद बृजेंद्र श्रीवास्तव की तहरीर पर शुक्रवार को ही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री सुधांशु उर्फ राजन वर्मा की माता निर्मला वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।
भाजपा कार्यालय पर मनोनीत सभासदों के स्वागत समारोह के दौरान पार्टी के ही पदाधिकारी और मनोनीत सभासद के बीच हुए विवाद फिर से चर्चा में है। पार्टी के नेताओं के समझौते के प्रयासों और जिलाध्यक्ष द्वारा दोनों पक्षों नोटिस जारी करने के बाद भी मामला शांत होने की बजाए तूल पकड़ता जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से मनोनीत सभासद बृजेंद्र श्रीवास्तव और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री सुधांशु उर्फ राजन वर्मा की माता निर्मला वर्मा के बीच हुए विवाद की घटना प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। एक पक्ष से मनोनीत सभासद बृजेंद्र श्रीवास्तव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अब दूसरे पक्ष की तहरीर देने से मामले के और उलझने की आशंका है।
महिला का उत्पीड़न कर धमकाने का आरोप
नौतनवा। थाने में दी गई तहरीर में निर्मला वर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ वर्ष पूर्व एलआईसी एजेंट होने के दौरान बृजेंद्र श्रीवास्तव ने उनसे करीब छह लाख रुपये एलआईसी में जमा करने के नाम पर लिया लेकिन वहां की बजाए किसी फर्जी कंपनी में रुपए जमा कर दिए। जानकारी होने पर विरोध किया तो बृजेंद्र श्रीवास्तव ने पैसे वापस करने की बात कही लेकिन बाद में मुकर गए। आरोप है कि 18 मार्च को उनके भाजपा कार्यालय पर मौजूद होने की सूचना पर पहुंचीं और पैसे वापस करने की मांग की तो उन्होंने गलत नीयत से हाथ पकड़ लिया और अपने रसूख का हवाला देते हुए गाली और जानमाल की धमकी देने लगे। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
कांग्रेस और सपा ने किए व्यंग्य
सोशल मीडिया पर विवाद का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद 19 मार्च को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। 20 मार्च को कांग्रेस ने अपने अधिकारिक फेसबुक पेज से मामले पर टिप्पणी करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। इसके बाद मामले की चर्चा पूरे प्रदेश में होने लगी।
यह है मामला
18 मार्च को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निर्मला वर्मा अचानक पहुंची और अपने पैसे की मांग करते हुए मनोनीत सभासद बृजेंद्र श्रीवास्तव का कॉलर पकड़ लिया। आवेश में आकर निर्मला ने उन पर चप्पल तान दिया था। अफरा-तफरी के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। घटना के बाद मामला थाने पर पहुंचा। इधर, कुछ ही देर में पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया और पार्टी की किरकिरी हुई भाजपा ने दोनों पदाधिकारियों का मामला व्यक्तिगत होने का हवाला देते हुए किनारा कस लिया। संवाद
Trending Videos