सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The MLA inaugurated development works worth Rs 1.96 crore.

Maharajganj News: 1.96 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The MLA inaugurated development works worth Rs 1.96 crore.
विज्ञापन
बृजमनगंज क्षेत्र की आठ सड़कों का लोकार्पण कर उपलब्धियां गिनाईं
Trending Videos

फरेंदा। बृजमनगंज की आठ सड़कों का लोकार्पण कार्यक्रम मंगलवार को मैनहवां चौराहे पर हुआ। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने 1.96 करोड़ की लागत के कार्यों का लोकार्पण कर अपने द्वारा किए गए चार वर्ष के कार्यों की उपलब्धियां बताईं। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों का मरम्मत व निर्माण कार्य किया गया।
विधायक वीरेंद्र चौधरी ने मैनहवां से खड़खोड़ी संपर्क मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य लागत 30.9 लाख, बनगढ़िया-सोनाबंदी मार्ग का मरम्मत कार्य 14.27 लाख, मैनहवां से खड़खोड़ी संपर्क मार्ग 30.9 लाख, लेदवा महुअवां घाट से पिपरी संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य 16.86 लाख, शाहाबाद संपर्क मार्ग 13.49 लाख, घम्मद चौराहे से मुरादपुर संपर्क मार्ग में सीसी मार्ग का निर्माण कार्य 37.69 लाख, फरेंदा बृजमनगंज मिलिट्री कैंप से इनायतनगर होते हुए स्टेशन तक संपर्क मार्ग 23.9 लाख, शाहाबाद संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य 26.9 लाख रुपये की लागत से कराए गए कार्यों का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की सड़के बेहतर होगी तभी क्षेत्र का विकास होगा। इस दौरान जयप्रकाश लाल, राजन शुक्ला, हनुमान प्रसाद, मोहम्मद हारून, दुर्गेश निषाद, रामकेवल पासवान, ओमप्रकाश चौधरी, विनय तिवारी, याेगेश धर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed