{"_id":"69c2feeb0eeccf147e0460b0","slug":"women-prayed-to-goddess-katyayani-and-wished-for-eternal-happiness-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-173997-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिलाओं ने मां कात्यायनी की अराधना कर अखंड सौभाग्य की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिलाओं ने मां कात्यायनी की अराधना कर अखंड सौभाग्य की कामना की
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मां लेहड़ा देवी मंदिर पर नेपाल सहित प्रदेश के कई जिलों से लोग पहुंचे
फरेंदा। चैत्र रामनवमी के छठवें दिन जिले के सभी देवी मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। श्रद्धालुओं ने मंदिर में मां के छठे रूप कात्यायनी का दर्शन कर विश्व के कल्याण की प्रार्थना की। वहीं महिलाओं ने मां कात्यायनी की अराधना कर अखंड सौभाग्य की कामना की।
फरेंदा क्षेत्र के लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की मनौती मांगी। क्षेत्र की प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर पर नेपाल सहित पड़ोसी जिलों में सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर सहित अन्य जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। लेहड़ा मंदिर में पिछले दिनों की अपेक्षा अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दूर के श्रद्धालु देर रात ही दर्शन की इच्छा को लेकर मंदिर पहुंचे। सुबह चार बजे मंदिर का कपाट खुलते ही मां कात्यायनी का दर्शन किया।
श्रद्धालुओं ने माता को नारियल, चुनरी, वस्त्र व शृंगार की वस्तु के साथ मिष्ठान अर्पित कर माता से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसी प्रकार से नौतनवां क्षेत्र की मां बनैलिया मंदिर, कुड़िया देवी मंदिर, बोकड़ा मंदिर, मां टिकुलहिया मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। फरेंदा कस्बे के दुर्गा मंदिर पर भी श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। श्रद्धालु कड़ाही व भंडारे का भी आयाेजन कर रहे हैं।
Trending Videos