सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jobs given in a fair and transparent manner in nine years

Maharajganj News: नौ वर्षों में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से दी गईं नौकरियां

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Jobs given in a fair and transparent manner in nine years
जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले का निरीक्षण करते डीएम।  
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का किया गया आयोजन
Trending Videos

रोजगार मेले में 22 कंपनियों ने किया प्रतिभाग, 1536 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार
महराजगंज। मंगलवार को जिला सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्मारक पी.जी. कॉलेज में किया गया। मेले में 22 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 1536 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। इस दौरान 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों एवं अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कंपनियों से अधिकाधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करने का आह्वान किया तथा बताया कि मेले में 22 कंपनियों की ओर से नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पिछले नौ वर्षों में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी गई हैं। आज भी बड़ी संख्या में युवाओं को देश की सम्मानित कंपनियों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रोजगार सृजन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। रोजगार मेले के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा विकसित प्रदेश एवं विकसित देश के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कौशल विकास मिशन के अंतर्गत 18 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। आज भी 22 कंपनियों द्वारा लगभग 2400 युवाओं को नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि जनपद में अब तक 174 से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन किया जा चुका है। इनके माध्यम से 17,524 से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज विश्व टीबी दिवस है और यह खुशी की बात है कि जनपद की 125 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए 125 ग्राम प्रधानों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वागत उद्बोधन देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 18 मार्च से 26 मार्च तक नवनिर्माण के उत्कृष्ट नौ वर्ष कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों ने अपनी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया जा रहा है। जनपद में रोजगार से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर अवसंरचना तक कई कार्य किए गए हैं। आज सेवायोजन, आईटीआई, कौशल विकास मिशन और जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त प्रयासों से बड़ी संख्या में देश की कई कंपनियों द्वारा जनपद के युवक-युवतियों का चयन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद, जिला सेवा योजन अधिकारी ईशान प्रकाश, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शांति शरण मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed