सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against four on dowry harassment charges

Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four on dowry harassment charges
विज्ञापन
महराजगंज। दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। किरण ने पति प्रदीप और ससुराल पक्ष के सदस्यों पर अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
Trending Videos




मूल रूप से ग्राम बरगदाहिया, थाना बृजमनगंज की निवासी किरण अपने मायके ग्राम पलिया टेक धर, जनपद सिद्धार्थनगर में रह रही है। उनकी शादी 9 मई 2016 को प्रदीप से हुई थी। किरण के अनुसार, शुरुआती दिनों में ससुराल में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। 22 दिसंबर 2025 से उनके पति प्रदीप, सास चंद्रभावती, और ननद रेशमा व मंजू ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शिकायत में किरण ने बताया कि ससुराल वाले उनसे लगातार कहते थे कि अपने पिता से जाकर 2 लाख रुपये लेकर आओ, तभी यहां रहने देंगे। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पति प्रदीप, सास चंद्रभावती और ननद रेशमा व मंजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed