सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire broke out in three houses...household goods burnt to ashes

Maharajganj News: तीन घरों में लगी आग...गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in three houses...household goods burnt to ashes
धानी क्षेत्र के ग्राम सभा चौका में घरों में  लगी आग को बुझाते ग्रामीण |
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौका में रविवार को अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीन घरों में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। अग्निशमन विभाग की गाड़ी जब तक पहुंचती ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, चौका गांव निवासी भगेलू पुत्र बैजनाथ के छप्पर के घर में 11 बजे के लगभग अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में स्थित रामउजागिर पुत्र रामअचल और प्रभु पुत्र कल्पनाथ के छप्पर के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके कारण घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य जरूरी घरेलू सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार फरेंदा चौकी प्रभारी धानी आलोक राय, वरिष्ठ भाजपा नेता छट्ठू सिंह, ग्राम प्रधान रामसुभग सहानी ने ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed