सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five lakh rupees were deducted from the account twice, FIR registered

Maharajganj News: खाते से दो बार में कट गए पांच लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees were deducted from the account twice, FIR registered
विज्ञापन
महराजगंज। साइबर थाने में ठगी का एक मामला दर्ज किया गया है। सिद्धार्थ शंकर शर्मा निवासी श्यामदेउरवा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके एसबीआई बैंक खाता से 1 अक्तूबर 2025 को अचानक पांच लाख रुपये की राशि अनधिकृत रूप से कट गई।
Trending Videos



सिद्धार्थ शंकर शर्मा ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल नंबर पर दो मैसेज आए थे पहले 4 लाख और फिर 1 लाख रुपये कटने की सूचना। बैलेंस चेक करने पर पता चला कि कुल 5 लाख रुपये उनके खाते से कट चुके हैं। उन्होंने यूपीआई या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से धोखाधड़ी की आशंका जताई है। सिद्धार्थ शंकर शर्मा ने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed