फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Forest department team failed to arrive for eight days; locals caught the python themselves.

Maharajganj News: आठ दिन तक नहीं पहुंची वन विभाग की टीम, लोगों ने खुद पकड़ा अजगर

Sun, 25 Oct 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Forest department team failed to arrive for eight days; locals caught the python themselves.
नौतनवां। नगर के जयप्रकाश नगर वार्ड में आठ दिनों से विशालकाय अजगर दिखने से लोगों में दहशत का माहौल था। इसकी सूचना वन विभाग को देने के बावजूद टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से परेशान लोगों ने शनिवार सुबह खुद ही अजगर को पकड़ लिया। बाद में मौके पर पहुंचे वनकर्मियों को उसे सुरक्षित सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद नौतनवां के जयप्रकाश नगर वार्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री से लेकर गांधी आश्रम के पास स्थित शौचालय के आसपास पिछले आठ दिनों से अजगर दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी, लेकिन आरोप है कि टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे वार्ड के लोगों में भय बना हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एक बार फिर अजगर दिखाई देने पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस पर स्थानीय निवासी सुदेश त्रिपाठी और गौतम जोशी ने अन्य लोगों की मदद से अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे दो वनकर्मियों को स्थानीय लोगों ने अजगर सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी चौक रेंज रवींद्र प्रताप सिंह के अनुसार पकड़े गए अजगर को नदी किनारे छोड़ दिया गया। अजगर के पकड़े जाने के बाद वार्ड के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed