{"_id":"6add16aeec61f6837f0d6faa","slug":"x-ray-facility-to-start-soon-at-chc-sohgibarwa-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187753-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीएचसी सोहगीबरवा में जल्द शुरू होगी एक्सरे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीएचसी सोहगीबरवा में जल्द शुरू होगी एक्सरे की सुविधा
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोहगीबरवा में जल्द ही एक्सरे जांच की सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई है। अब डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शासन को मांग भेजी है।
करीब 12 लाख रुपये की लागत से मशीन उपलब्ध होने के बाद क्षेत्र के लगभग 25 हजार लोगों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को एक्सरे कराने के लिए दूसरे अस्पतालों और बिहार के विभिन्न स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को सामान्य जांच के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर दुर्घटना में घायल होने और हड्डी से जुड़ी समस्याओं में एक्सरे कराने के लिए बाहर जाना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों का समय और पैसा खर्च होता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि सीएचसी में चिकित्सक डॉ. ब्यूटी कुमार की तैनाती हो चुकी है। वह जुलाई से सेवाएं दे रही हैं। एएनएम के साथ ही एक्सरे टेक्नीशियन की भी तैनाती कर दी गई है। अब डिजिटल एक्सरे मशीन के लिए शासन को मांग भेजी गई है। मशीन उपलब्ध होने के बाद जांच की सुविधा शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कई पदों पर तैनाती का इंतजार
सीएमओ ने बताया कि सीएचसी के सुचारु संचालन के लिए डेंटल चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाॅय, स्वीपर और दो डॉक्टरों की आवश्यकता है। इन पदों पर तैनाती के लिए जिलाधिकारी और सीएमओ कार्यालय की ओर से शासन को मांग भेजी जा चुकी है। हालांकि, अभी सभी पदों पर नियुक्ति नहीं हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि आवश्यक कर्मचारी और संसाधन उपलब्ध कराकर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मुहैया कराई जाएं।