फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tourists flock to Mustang after Dussehra, traders hope for more Indian tourists

Maharajganj News: दशहरा बाद मुस्तांग में उमड़े पर्यटक, भारतीय सैलानियों से कारोबारियों को उम्मीद

Sun, 25 Oct 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Tourists flock to Mustang after Dussehra, traders hope for more Indian tourists
दशहरा बाद मुस्तांग में उमड़े पर्यटक, भारतीय सैलानियों से कारोबारियों को उम्मीद
सोनौली। नेपाल के हिमालयी जिले मुस्तांग में दशहरा के बाद पर्यटन कारोबार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। त्योहार के बाद दो दिनों में 7,846 पर्यटकों के पहुंचने से कारोबारियों को राहत मिली है। अब उनकी निगाहें भारतीय सैलानियों की आवाजाही पर टिकी हैं। मुक्तिनाथ मंदिर समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या से होटल, रेस्तरां और अन्य कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बाढ़, भूस्खलन और नदी कटान के कारण बेनी-जोमसोम सड़क मार्ग बाधित होने से पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ा। भोटेकोशी में बाढ़ और असोज में हुई भारी बारिश के बाद पर्यटन गतिविधियां धीमी पड़ गई थीं। अब पर्यटकों की संख्या बढ़ने से कारोबारियों को फिर से उम्मीद जगी है। जिला पुलिस कार्यालय मुस्तांग के सूचना अधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक ईश्वर महत के अनुसार, टीका के बाद बृहस्पतिवार को 3,033 और शुक्रवार को 4,813 पर्यटक मुस्तांग पहुंचे। इस तरह दो दिनों में कुल 7,846 स्थानीय, भारतीय और विदेशी पर्यटकों ने जिले की यात्रा की।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, घटस्थापना से विजयादशमी तक 10 दिनों में 5,663 पर्यटक मुस्तांग पहुंचे थे। इनमें 4,409 भारतीय और विदेशी पर्यटक शामिल थे। चालू वर्ष में साउन (जुलाई-अगस्त) में 30,534, भदौ (अगस्त-सितंबर) में 20,268 और असोज (सितंबर-अक्टूबर) में 18,601 पर्यटक मुस्तांग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्तांग में मुक्तिनाथ मंदिर, लोमान्थांग दरबार, कोरला नाका, झोंग गुफा और ढुम्बा ताल प्रमुख आकर्षण हैं। दीपावली और छठ पर्व की छुट्टियों को देखते हुए पर्यटन कारोबारियों को भारतीय सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। सड़क संपर्क बेहतर होने और आवाजाही सामान्य रहने से कारोबार को और गति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed