{"_id":"6946f21c9ecf2412300ca516","slug":"four-arrested-for-religious-conversion-under-the-guise-of-birthday-party-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-167206-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जन्मदिन पार्टी की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जन्मदिन पार्टी की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने भेजा जेल, आरोपियों में दो महराजगंज, एक-एक गोरखपुर और मऊ के
कुछ अज्ञात महिलाओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच
महराजगंज/पनियरा। थाना क्षेत्र के महुअवा शुक्ल गांव के पाण्डेय टोले में शुक्रवार रात जन्मदिन पार्टी की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो महराजगंज, एक-एक गोरखपुर और मऊ के रहने वाले हैं। इसके अलावा कुछ अज्ञात महिलाओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, महुअवा शुक्ल के पाण्डेय टोला निवासी अंगद के घर में शुक्रवार देर रात एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें 25-30 लोग जुटे थे। ग्रामीणों को आयोजन को लेकर कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने पनियरा पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक गणेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जब अंगद के घर पहुंची तो वहां भारी संख्या में महिलाएं और कुछ पुरुष मौजूद थे। सभी लोग एक धार्मिक पुस्तक लेकर प्रार्थना कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने बताया कि अंगद के बेटे का जन्मदिन है। उसी में सभी एकत्र हुए हैं। हालांकि, पुलिस को धार्मिक पुस्तक और प्रार्थना की प्रकृति को लेकर संदेह हुआ। पुलिस ने जब यह पूछा कि धार्मिक पुस्तक के माध्यम से किस प्रकार की प्रार्थना की जा रही है, तो मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने बताया कि वे बीमारी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रही हैं।
इस बयान के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों और कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुक्रवार की रात ही पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों में चार अमित माइकल निवासी राजीवनगर जिला गोरखपुर, मनोज कुमार निवासी मुंशीपुरा जिला मऊ, अंगद निवासी महुअवा शुक्ल, जनपद महराजगंज व अर्जुन निवासी नंदना शिवपुर, थाना घुघली जिला महराजगंज पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली। इनके अलावा कुछ अज्ञात महिलाओं के खिलाफ भी धर्म परिवर्तन से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने प्राथमिक जांच और पूछताछ के बाद चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पनियरा थाना क्षेत्र के रतनपुरवा, महुअवा शुक्ला, तेंदुअहिया और श्यामदेउरवा क्षेत्र के तरकुलवा सहित कई गांवों में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं। इसके अलावा फरेंदा थाना क्षेत्र के जंगल जोगिया बारी इलाके में भी दलित बस्तियों को निशाना बनाए जाने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को बीमारी ठीक कराने, बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता देने और बच्चों की पढ़ाई में मदद का प्रलोभन देकर प्रार्थना सभाओं का आयोजन कराया जाता था। इन प्रार्थना सभाओं के माध्यम से कथित रूप से लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में चार नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध धर्म परिवर्तन समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह या बाहरी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गतिविधियां चोरी-छिपे की जाती थीं
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां चोरी-छिपे की जाती थीं और लोगों को तरह-तरह का लालच देकर जोड़ा जाता था। कई महिलाएं अपनी बीमारी या पारिवारिक समस्याओं के समाधान की उम्मीद में इन सभाओं में शामिल होती थीं। धीरे-धीरे उन्हें धार्मिक पुस्तकों और विशेष प्रार्थनाओं के जरिए प्रभावित किया जाता था।
धर्म परिवर्तन के आरोप में पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
महराजगंज। धर्मपरिवर्तन के मामले में पुलिस ने बीते कुछ महीनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की है। दस मार्च को सदर कोतवाली क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में स्थित कंजड़ बस्ती में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन कराने का आरोप सामने आया था। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। 26 मई को घुघली थाना क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी गांव में भी धर्म परिवर्तन से जुड़ा मामला सामने आया था। गांव में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की तो तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। इसके अलावा 16 मार्च को श्यामदेरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा भटगांवा गांव में भी धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने पर एक व्यक्ति पर आरोप लगा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया था।
Trending Videos