{"_id":"69dbf23ce04ada2ac008a7bd","slug":"four-people-have-been-named-for-assaulting-an-agency-operator-over-a-gas-cylinder-dispute-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-175224-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैस सिलिंडर के विवाद में एजेंसी संचालक से मारपीट का आरोप, चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैस सिलिंडर के विवाद में एजेंसी संचालक से मारपीट का आरोप, चार नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी प्रबंधक की तहरीर पर चार नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
महाराजगंज। आनंदनगर स्थित इंडेन गैस सर्विस पर नौ अप्रैल की शाम करीब 5 बजे जबरन गैस सिलिंडर लेने की कोशिश का विरोध करने पर मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ लोग जबरन गैस सिलिंडर लेने की कोशिश कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
राधेश्याम यादव के अनुसार, उस समय एजेंसी स्टाफ गैस सिलिंडर का वितरण कर रहा था। एजेंसी मालिक अरविंद कुमार जायसवाल भी मौजूद थे। तभी सिधवारी गांव निवासी राघवेन्द्र मौर्या, जयप्रकाश, लौकुश चौरसिया और ठाकुर नगर टोला हतवा (गोरखपुर) निवासी नीरज सहानी सहित 7-8 अज्ञात लोगों ने जबरदस्ती गैस लेने की कोशिश की। मना करने पर वे गैस गोदाम में घुस गए और अरविंद जायसवाल को ललकारते हुए गाली-गलौज करने लगे। मारपीट में अरविंद कुमार जायसवाल के हाथ की अंगुली टूट गई। स्टाफ ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़कर ले गई। प्रबंधक राधेश्याम यादव ने बताया कि आरोपी आए दिन धमकी देते रहते हैं, जिससे एजेंसी संचालन प्रभावित हो रहा है। प्रबंधक ने थानाध्यक्ष से आरोपी राघवेन्द्र मौर्या, जयप्रकाश, लौकुश चौरसिया, नीरज सहानी व अन्य अज्ञात के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राघवेन्द्र मौर्या, जयप्रकाश, लौकुश चौरसिया, नीरज सहानी व 8 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos