{"_id":"697d1a355958e3d1080ce052","slug":"gorakhpur-ghugli-siswa-dominated-cricket-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-170505-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: क्रिकेट में गोरखपुर, घुघली, सिसवा का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: क्रिकेट में गोरखपुर, घुघली, सिसवा का रहा दबदबा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर ने कुशीनगर को 32 रनों से हराया
खुशहालनगर। स्थानीय लाल केसर रामनारंग क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में स्व.कमलाकांत मिश्र, पं. चतुर्भुज मिश्र स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच गोरखपुर, घुघली और सिसवा बाजार का दबदबा रहा।
शुक्रवार को पहला मैच गोरखपुर और कुशीनगर के बीच खेला गया। गोरखपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 102 रन का लक्ष्य कुशीनगर को दिया। जवाब में कुशीनगर की टीम मात्र 70 रन पर सिमट गई। दूसरा मैच एसके इलेवन कोठीभार और घुघली के बीच खेला गया। कोठीभार की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। घुघली की टीम ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 138 रन का लक्ष्य कोठीभार के समक्ष रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोठीभार की टीम दस ओवर में 6 विकेट खोकर 119 रन पर ही सिमट गई।
तीसरा मैच सिसवा बाजार और पड़ियार बाजार के बीच हुआ। टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए सिसवा बाजार की टीम ने पांच विकेट खो कर 132 रन बनाए। वहीं पकड़ियार की टीम 65 रन ही बना सकी। मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार घुघली के केडी शर्मा और सिसवा के अमित को दिया गया। मैच का शुभारंभ एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रंजीत बहादुर सिंह व पूर्व प्रवक्ता व लेफ्टिनेंट शेषमणि पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
आयोजक चंद्रमौलि मिश्र व अभिनव मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अम्पायर नमन पाल सिंह, अमित जायसवाल तथा उदघोषक बद्रीश पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर दिवाकर तिवारी,अरविंद कश्यप, संदीप पांडेय,अजय श्रीवास्तव, अनुराग पाण्डेय समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos