सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hand broken by hitting with rod, FIR registered against one

Maharajganj News: रॉड से मारकर तोड़ दिया हाथ, एक पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Hand broken by hitting with rod, FIR registered against one
विज्ञापन
महराजगंज। धनेवा-धनेई निवासी सूरज यादव ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। सूरज ने आरोप लगाया गया है कि कृष्ण मोहन गुप्ता निवासी ग्राम सिसवनिया ने उन पर रॉड से हमला कर दाहिना हाथ तोड़ दिया।
Trending Videos



सूरज यादव ने बताया कि 27 जनवरी को वह अपने खेत से पानी चलवाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में एक दुकान के पास गांव के कुछ युवकों में झगड़ा चल रहा था। झगड़े को रोकने और बचाव करने के लिए वह वहां पहुंचे, तभी कृष्ण मोहन गुप्ता ने उन पर लाठी से जोरदार हमला कर दिया। हमले में उनका दाहिना हाथ टूट गया। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी कृष्ण मोहन गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed