सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health Fair: No doctors found at Adda Bazar's new Primary Health Centre.

आरोग्य मेला : अड्डा बाजार के नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं मिले डॉक्टर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: No doctors found at Adda Bazar's new Primary Health Centre.
विज्ञापन
आरोग्य मेले में पहुंचे मरीज, डॉक्टरों ने जांच कर दी दवाएं

फॉर्मासिस्ट और स्टॉफ नर्स ने मिलकर मरीजों को देखा
महराजगंज। जनपद के सभी पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर दवा वितरित की। रविवार को जिले में 1197 मरीजों की जांच की गई। वहीं अड्डा बाजार के नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई डॉक्टर तैनात नहीं था। यहां फॉर्मासिस्ट और स्टॉफ नर्स रोगियों को देखकर दवा वितरित की।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार
नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में फॉर्मासिस्ट सुदामा यादव और स्टॉफ नर्स शीला सिंह मरीजों को देखते पाए गए। यहां पर किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं थी। दोपहर 1:30 बजे तक 46 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, सर्दी, खांसी, हाइपरटेंशन, शुगर और एएनसी के मरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरहवा के जनार्दन (45) को हाइपरटेंशन की बीमारी है। उन्होंने बताया कि जांच करने के बाद उन्हें दवाई मिली हैं। दशरथपुर की गर्भवती जानकी और राधिका नियमित जांच कराने आई थीं। बताया कि स्टॉफ नर्स शीला सिंह ने जांच की है। इस दौरान एएनएम सुमन सिंह, संजय कुमार एलटी एवं प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैसिया बाबू में आयोजित आरोग्य मेला में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार राय अपने कक्ष में मरीज देख रहे थे। साथ ही फॉर्मासिस्ट मनोज शर्मा मरीजों को दवाइयां दे रहे थे। 2:00 बजे तक 21 मरीज पहुंचे थे। बताया गया कि इनमें बुखार, शरीर दर्द, खांसी, दाद, खाज के मरीज रहे।
धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार
विकास खंड की ग्रामसभा नौसागर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में प्रदीप चौरसिया, अर्पित कुमार, ऐनुल हक, शैलेन्द्र यादव, सीमा देवी, प्रमीला समेत कुल 54 मरीज आए। उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गईं। डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि ज्यादातर मरीज वायरल फीवर, उल्टी दस्त, पेट दर्द, शुगर की समस्या से पीड़ित रहे। मरीजों को गर्मी से बचाव और तेज धूप में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई। साथ ही गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीने को कहा गया।

निचलौल के गड़ौरा, बजही और जहदा पीएचसी पर लगा आरोग्य मेला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के गड़ौरा, बजही और जहदा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 88 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पंजीकरण कराया और विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा प्राप्त की।
सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. उमेश चन्द ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित रूप से ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर जांच और उपचार का लाभ मिल सके। इसी क्रम में गड़ौरा पीएचसी में 38, बजही पीएचसी में 23 तथा जहदा पीएचसी में 27 मरीजों का पंजीकरण हुआ। गड़ौरा पीएचसी में 21 मरीज मौसमी बीमारियों जैसे बुखार, खांसी और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित पाए गए, जबकि 17 मरीजों में चर्म रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की शिकायत मिली।
बजही पीएचसी में पहुंचे अधिकांश मरीज शुगर, बीपी, चर्म रोग और वायरल बुखार से संबंधित समस्याओं से ग्रसित थे। वहीं जहदा पीएचसी में पेट दर्द, बच्चों और महिलाओं में चर्म रोग सहित सामान्य बीमारियों के मरीज उपचार के लिए पहुंचे। गड़ौरा पीएचसी पर डॉ. संदीप कुमार कसौधन एवं फार्मासिस्ट सत्य प्रकाश चौबे, बजही पीएचसी पर डॉ. अनिरुद्ध सौरभ हरिजन, मधुवेन्द्र तिवारी एवं एएनएम मंजू मौर्या तथा जहदा पीएचसी पर डॉ. सौरभ साहनी, रविकांत गौतम, जय हिंद पटेल और स्टाफ नर्स रागिनी पटेल सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed