{"_id":"69d2d446441f3290c1067158","slug":"health-fair-patients-suffering-from-cold-and-cough-bp-and-diabetes-also-reached-there-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-174793-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : सर्दी-जुकाम के साथ बीपी व मधुमेह के मरीज भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : सर्दी-जुकाम के साथ बीपी व मधुमेह के मरीज भी पहुंचे
विज्ञापन
महदेवा दूबे पीएचसी पर इलाज करते चिकित्सक सीबी पांडेय।
विज्ञापन
फरेंदा। रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयाेजित हुआ। सभी केंद्रों पर सबसे अधिक सर्दी जुकाम व बुखार के मरीज पहुंचे। फरेंदा क्षेत्र में कुल 106 मरीज पहुंचे। लेजार महदेवा व लोक विद्या पीठ नगर पीएचसी पर तैनात चिकित्सक दुर्घटना में घायल होने के कारण अस्पताल नहीं पहुंचे। आरोग्य मेले का अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अनिल बरनवाल ने निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर इलाज व सुविधा देने की बात कही।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में कुल 36 मरीज पहुंचे। इसमें सर्वाधिक सर्दी जुकाम व बुखार के रहे। सभी मरीजों को फार्मासिस्ट अरूण चतुर्वेदी ने जांच के बाद दवा दी। उदितपुर की मीरा (45), चंपा (51), शिवानी (35) को तेज बुखार की समस्या रही। सभी मरीजों का जांच के बाद दवा दिया गया। वहीं गौरीशंकर को पैर दर्द की समस्या के कारण मलहम के साथ अन्य दवाएं दी गईं। मायरा को एलर्जी की दिक्कत को दूर करने के लिए आंख में डालने वाला ड्रॉप दिया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में कुल 33 मरीज पहुंचे। सभी का चिकित्सक सीबी पांडेय ने उपचार किया और फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी ने दवा दी। चिकित्सक ने बताया कि आरोग्य मेले में शुगर व ब्लड प्रेशर के भी मरीज पहुंच रहे हैं। सात वर्षीय शिवा को बुखार की समस्या लेकर परिजन पहुंचे थे। वहीं कैलाश (63) और राजेंद्र (72) को शुगर की दिक्कत रही। जांच के बाद दोनों को दवा दिया गया। अयोध्या (72) हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लेकर पहुंचे थे। अभिषेक, सुधा व निशा को चर्म रोग की समस्या रही। इस दौरान एएनएम एकता यादव, लैब टेक्निशियन ऋषिकेश गुप्ता व वार्ड बॉय आलोक शुक्ला मौजूद रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में कुल 36 मरीज पहुंचे। जिसमें सबसे अधिक सर्दी जुकाम व बुखार के मरीज रहे। कुछ मरीजों को शुगर व ब्लड प्रेशर की समस्या रही। सभी मरीजाें को फाॅर्मासिस्ट महेंद्र सिंह ने जांच कर दवा दी। साथ ही लोगों को परहेज भी बताया।
Trending Videos