{"_id":"69dbf5c7a6bfe0ca890b6e57","slug":"hundreds-of-acres-of-crops-in-three-villages-were-burnt-to-ashes-by-the-fire-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-175258-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आग से तीन गांवों की सैकडों एकड़ फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आग से तीन गांवों की सैकडों एकड़ फसल जलकर राख
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाला, बरगदही, बेलवा बुजुर्ग में सैकड़ों एकड़ फसल जली
मदरसे के छात्रों ने जगह-जगह अजान देकर लोगों को घटना के बारे में दी जानकारी
भिटौली। सदर तहसील क्षेत्र के गोपाला, बरगदही और बेलवा बुजुर्ग गांव के सिवान में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कई गांवों के खेत इसकी चपेट में आ गए। घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहरी में अज्ञात कारणों से गोपाला गांव के सिवान में आग लग गई और तेज पछुआ हवा के कारण बरगदही गांव तक पहुंच गई। बरगदही में मदरसे के छात्रों ने जगह-जगह अजान देकर लोगों को सतर्क किया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस की तत्परता और सतर्कता से राहत व बचाव कार्य तेज हुआ और आग को फैलने से काफी हद तक रोक लिया गया।
मौके पर लेखपाल ऋषिकेश शर्मा, रुद्र प्रताप, वैभव प्रताप तथा कानूनगो जय प्रकाश नारायण मौजूद रहे और राहत कार्य में सक्रिय सहयोग करते हुए नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी देखी गई कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच गया होता तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। इस आग की चपेट में नईम हाफिज, अलाउद्दीन, मसूद, जयदुल हसन, वहदन, सैदुल्लाह, वसीम अख्तर, मुंशी राजा, जावेद, कमाल, अली राजा, भगवंत, भागीरथी, ताहिर, फखरुद्दीन, गयासुद्दीन, अदालत, किताबुल्लाह, रूफी अहमद, मुजफ्फर हुसैन, नइमुल्लाह सहित सैकड़ों किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending Videos