{"_id":"6a5370e88348812eee043105","slug":"in-maharajganj-an-intoxicated-son-bludgeoned-his-father-to-death-with-a-brick-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीट-पीटकर मार डाला: बेटा हुआ हिंसक...जान बचाने के लिए इधर-उधर भागा पिता- ईंट से कूचकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीट-पीटकर मार डाला: बेटा हुआ हिंसक...जान बचाने के लिए इधर-उधर भागा पिता- ईंट से कूचकर की हत्या
Sun, 12 Jul 2026 04:18 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 12 Jul 2026 04:18 PM IST
सार
शनिवार रात शेषनाथ शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान पिता हरिखमन ने उसे शराब पीने और जुआ खेलने से मना किया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में शेषनाथ ने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब और जुए की लत से परेशान एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गांधी नगर वार्ड निवासी हरिखमन (55 वर्ष) ठेला लगाकर मूंगफली बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

परिवार में पत्नी निर्मला, दो बेटे शेषनाथ और मनोज हैं। बताया जा रहा है कि बड़ा बेटा शेषनाथ लंबे समय से शराब पीने और जुआ खेलने का आदी था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। परिजन कई बार उसे समझा चुके थे, लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं आया।
शनिवार रात शेषनाथ शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान पिता हरिखमन ने उसे शराब पीने और जुआ खेलने से मना किया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में शेषनाथ ने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
शनिवार रात शेषनाथ शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान पिता हरिखमन ने उसे शराब पीने और जुआ खेलने से मना किया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में शेषनाथ ने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
मारपीट से बचने के लिए हरिखमन घर से बाहर सड़क की ओर भागे, लेकिन आरोपी बेटे ने उनका कॉलर पकड़ लिया और जोर से सड़क पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद भी शेषनाथ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने पास में पड़ी ईंट उठाकर पिता के सिर पर लगातार कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण हरिखमन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी शेषनाथ को मौके से कोतवाली ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक माह से शराब को लेकर पिता पुत्र में चल रहा था विवाद
मृतक के भाई हरिपाल ने बताया कि हरिखमन पिछले करीब एक महीने से अपने बेटे को शराब छोड़ने के लिए लगातार समझा रहे थे। परिवार को उम्मीद थी कि वह अपनी आदतों में सुधार करेगा, लेकिन शनिवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली।
हत्यारोपी बेटे की 7 वर्ष पूर्व हुई थी शादी
आरोपी शेषनाथ की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार सदमे में है, जबकि मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की लत ने एक परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

नशे की लत बनी परिवार के विनाश की वजह
गांधी नगर वार्ड के लोगों के अनुसार आरोपी शेषनाथ लंबे समय से शराब और जुए का आदी था। उसकी इन आदतों को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। पिता हरिखमन उसे बार-बार समझाते थे कि वह नशा और जुआ छोड़कर परिवार की जिम्मेदारी निभाए, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। शनिवार रात मामूली कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई और बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी।