सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In Mann Ki Baat, PM laid emphasis on country's progress, social harmony and innovation.

Maharajganj News: मन की बात में पीएम ने देश की प्रगति, सामाजिक समरसता, नवाचार पर दिया जोर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
In Mann Ki Baat, PM laid emphasis on country's progress, social harmony and innovation.
विज्ञापन
मन की बात के 130वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण नगर के एक रिसॉर्ट में किया गया
Trending Videos


महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 130वें एपिसोड का भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक श्रवण नगर के एक रिसॉर्ट में किया। प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति, सामाजिक समरसता, नवाचार, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार व्यक्त किए।



प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मन की बात महज एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह देशवासियों से प्रधानमंत्री के सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। यह कार्यक्रम सकारात्मक सोच, राष्ट्रप्रेम और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करता है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने इसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज के हर वर्ग को एकजुट करने का काम कर रहे हैं। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी सहित पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, चौधरी शिवेंद्र सिंह और क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने अपने विचारों को व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, रामाज्ञा निषाद, संतोष सिंह, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमलेश जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed