सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Proposals of two were not accepted, file of the third was sent

Maharajganj News: दो के प्रस्ताव मंजूर नहीं, तीसरे की फाइल भेज दी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Proposals of two were not accepted, file of the third was sent
विज्ञापन
महराजगंज। बिजली निगम की ओर से जिले में दो स्थानों पर बिजली स्टेशन बनाने की भेजी गई फाइल शासन में एक साल से धूल फांक रही है। प्रस्ताव के तहत 14 करोड़ की लागत से बहादुरी बाजार और चकदह में बिजली स्टेशन बनाया जाना है। इन पर अभी मंजूरी मिली भी नहीं कि श्यामदेउरवा में तीसरे बिजली स्टेशन के लिए बिजली निगम ने फाइल भेज दी है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान में 882 गांवों में 32 सब स्टेशनों और 124 फीडरों के माध्यम से करीब 4.78 लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। आबादी और उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही मौजूदा बिजली ढांचे पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर गर्मी के मौसम में ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या आम हो जाती है और कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब स्टेशनों पर अत्यधिक लोड के कारण बार-बार ट्रिपिंग की स्थिति बनी रहती है। समस्याओं को देखते हुए बिजली निगम ने जिले में नए बिजली स्टेशनों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की।
इसके तहत नौतनवा तहसील क्षेत्र के चकदह, फरेंदा तहसील क्षेत्र के बहादुरी बाजार और सदर तहसील क्षेत्र के खेम पिपरा में नए बिजली घर स्थापित करने के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इनमें से चकदह और बहादुरी बाजार के लिए भेजी गई फाइलें करीब एक साल से शासन स्तर पर लंबित हैं।
बिजली निगम ने इस वर्ष परतावल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से श्यामदेउरवा में एक और नए बिजली स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
इस प्रस्ताव की अनुमानित लागत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस तरह एक ओर पुराने प्रस्तावों पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है, वहीं दूसरी ओर नए प्रस्तावों की संख्या बढ़ती जा रही है।
धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि यदि प्रस्तावित तीनों सब स्टेशन समय पर बनकर चालू हो जाते हैं, तो क्षेत्र को निर्बाध और स्थिर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। फरेंदा तहसील क्षेत्र के बहादुरी बाजार में प्रस्तावित बिजली घर से भी बड़े इलाके को फायदा मिलने की उम्मीद है। इस बिजली स्टेशन के बनने से इलाहाबास, कवलहपुर, गोपालपुर, सोनबंदी, हरैया, खड़खोडी, विश्रामपुर, गुजरौलिया, मिश्रवलिया, सहजनवां समेत करीब 25 गांवों के लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। बृजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं।
खासकर किसानों को सिंचाई में दिक्कत होती है। वहीं बहादुरी बाजार के दिनेश का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर बिजली ट्रिप हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed