सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The speeding car collided with the divider and overturned on the highway.

Maharajganj News: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The speeding car collided with the divider and overturned on the highway.
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छपवा तिराहे के पास रविवार की रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार कर डिवाइडर से टकराते हुए हाईवे पर ही पलट गई। गनीमत रही कि घटना के दौरान कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। वहीं वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, चारपहिया सवार आशीष श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय गिरीश चंद्र निवासी विकास नगर विस्तार थाना गोरखनाथ, रितेश कुमार पुत्र स्वर्गीय ध्रुव कुमार निवासी जटेपुर उत्तरी निकट काली मंदिर थाना गोरखनाथ एवं अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी तुर्कमानपुर यादव टोला थाना राजघाट जनपद गोरखपुर रविवार की रात 9 बजे सोनौली से वापस गोरखपुर जा रहे थे। अभी नौतनवा कस्बे में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छपवा तिराहे के पास पहुंचने ही वाले थे कि वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण एकाएक सड़क पर पड़ी कंक्रीट से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। कार सवार तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। उनके परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed