सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wife stabbed to death on suspicion of illicit relationship, serious

Maharajganj News: अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार दिया चाकू, गंभीर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Wife stabbed to death on suspicion of illicit relationship, serious
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल के टोला कोइलहीया में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला का उपचार गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को अमवा से गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोपी और पीड़िता के बेटे अभिषेक भारती ने बताया कि पिता अवधेश भारती चेन्नई में काम करते हैं। करीब छह महीने बाद शनिवार की रात लगभग 10:30 बजे वह घर पहुंचे। आरोप है कि उन्हें अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक का आरोप है कि गुस्से में उसके पिता ने गाली-गलौज करते हुए मां के गले पर चाकू से हमला कर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर जब वह अपनी मां को बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
घायल महिला को इलाज के लिए पहले सीएचसी भटहट ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के पिता ने अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने के शक को लेकर चाकू से उसके गले पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अवधेश भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अमवा पुल के पास से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed