सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Businessmen getting rich by smuggling maize from Nepal

Maharajganj News: नेपाल से मक्के की तस्करी कर मालामाल हो रहे धंधेबाज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Businessmen getting rich by smuggling maize from Nepal
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल से मक्के की तस्करी हो रही है। इसे नेपाली सीमा में बॉर्डर से सेट गांव में स्टोर कर मौका मिलते ही पगडंडियों से तस्कर भारतीय सीमा में लेकर आते हैं। बीते तीन माह में कई बार मक्का बरामद हो चुका है। पगडंडी से होकर इस भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा है। यह मक्का गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर तक भेजा जा रहा है। दोनों देशों में दाम के अंतर के कारण धंधेबाज एक किलो पर 35 रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं।
Trending Videos

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय क्षेत्र में नेपाल से विदेशी मक्का की बड़े पैमाने पर तस्करी शुरू हुई है। विदेशी मक्का दिखने में बड़ा होता है और काफी सस्ता भी है। नेपाल में 25 रुपए किलो में मिलने वाला विदेशी मक्का भारत में 60 रुपये प्रतिकिलो की दर से तस्कर बेच रहे हैं। नेपाल से इसे भारत में लाकर पशु आहार, स्वीट कॉर्न, आटा, पाप कॉर्न सहित एक दर्जन से अधिक फूड्स के समान बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि तस्करों द्वारा नेपाली ट्रैक्टर के माध्यम से सीमा क्षेत्र के गांव में जमा कर भारतीय नंबर के छोटे वाहनों से इसे गोरखपुर, लखनऊ सहित महानगरों में पहुंचाया जा रहा है। नौतनवा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed