{"_id":"6a358f4beaa360ec5b09b1c4","slug":"inauguration-of-the-ssb-inter-battalion-cricket-tournament-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-179527-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसएसबी अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसएसबी अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
3वीं वाहिनी ने दर्ज की पहली जीत
सीमांत मुख्यालय एसएसबी लखनऊ के अंतर्गत आने वाली 10 टीमें कर रहीं प्रतिभाग
महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी के वाहिनी मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को अंतर वाहिनी, अंतर क्षेत्रक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के बाद प्रतियोगिता का पहला लीग मैच 9वीं वाहिनी और 3वीं वाहिनी के बीच खेला गया। 3वीं वाहिनी ने मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला 59वीं वाहिनी और 50वीं वाहिनी के बीच खेला जाएगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी गोरखपुर के उप महानिरीक्षक दीपक बरनवाल रहे। वाहिनी मुख्यालय पर उनका सलामी देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने खेल मैदान में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में सीमांत मुख्यालय एसएसबी लखनऊ के अंतर्गत आने वाली 3वीं, 9वीं, 22वीं, 42वीं, 43वीं, 50वीं, 59वीं, 62वीं, 66वीं एवं 70वीं वाहिनी की टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और अधिकारियों के बीच उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
इस दौरान उप महानिरीक्षक दीपक बरनवाल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और मानसिक दृढ़ता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में 22वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़, उप कमांडेंट आशीष कुमार, बृजेश कुमार, शशांक राय तथा स्वराज कमल सहित अन्य अधिकारी एवं बल कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।