सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increased vigilance at the border...only citizens of Nepal are getting entry

Maharajganj News: सीमा पर बढ़ी सतर्कता...नेपाल के नागरिकों को ही मिल रहा प्रवेश

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Increased vigilance at the border...only citizens of Nepal are getting entry
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल का बॉर्डर सोमवार की रात से सील कर दिया गया। नेपाल के अधिकारी सीमा का दौराकर निगरानी और जांच के निर्देश दे रहे हैं। साथ ही सरहद पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Trending Videos

नेपाल में भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भारत से नेपाल जाने वाले नेपाली नागरिकों को प्रवेश मिल रहा है। वहीं भारत से सामान लेकर नेपाल गए खाली ट्रकों और छोटे वाहनों को नेपाल पुलिस ने भारत में जाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भारत में फंसे एवं दूर-दराज से नेपाल जाने के लिए सीमा पर पहुंचे नेपाली नागरिकों को एसएसबी ने पहचान पत्र देखने के बाद नेपाल जाने की इजाजत दी। नेपाल से आने वाले लोगों को सीमा पर गहन जांच के बाद भारत में प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही नेपाल जाने वाले यात्रियों की भी सशस्त्र पुलिस गहनता से जांच के बाद ही नेपाल में प्रवेश दे रही है।
मंगलवार की सुबह रूपनदेही जिले के पुलिस एसपी गगन श्रेष्ठ ने सीमा का दौरा करके कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। सीमा क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्ग एवं पगडंडियों और नाकों को सील कर दिया गया है। मतदान के बाद सीमा खोल दी जाएगी। इन सबके अलावा एंबुलेंस, पेट्रोलियम, गैस और फल-सब्जी जैसे जरूरी सामानों को ले जाने वाले वाहनों को नेपाल में प्रवेश पर रोक नहीं है।
सहायक सेनानायक सी विवेक ने बताया कि मतदान को लेकर बॉर्डर 72 घंटे के लिए सील कर दी गई है। मतदान से पहले भारत से नेपाल जाने वालों के प्रवेश पर रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed