{"_id":"69a725b64a202ff9b60ba97d","slug":"holi-todaypolice-and-health-department-on-alert-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-172694-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: होली आज...पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: होली आज...पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को होली के त्योहार को लेकर लोग उत्साहित हैं। मंगलवार को ही जमकर खरीदारी कर जरूरत के सारे सामान लोग घर ला चुके हैं। बुधवार को होली मनाने की तैयारियों में लोग जुट गए हैं। इसके साथ ही लोगों को होली में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस विभाग ने गश्त और सतर्कता बढ़ा दी है जबकि स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
होली का त्योहार उत्साह और रंगों से भरा होता है लेकिन इस दौरान केमिकल युक्त रंगों से आंखों में जलन, त्वचा पर एलर्जी, चोट और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इन संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए जिला अस्पताल ने पूरी तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है और त्योहार के दिन भी लोगों को बेहतर इलाज मिल सके, इसकी व्यवस्था कर लगी गई है।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि होली के मद्देनजर अस्पताल में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रॉमा सेंटर में संभावित दुर्घटनाओं और अन्य गंभीर बीमारियों के लिए आठ बेड आरक्षित किए गए हैं। ये बेड तुरंत उपलब्ध रहेंगे ताकि गंभीर मरीजों को देरी के बिना भर्ती किया जा सके। अस्पताल में आवश्यक दवाइयां, उपकरण और सामग्री का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। डॉ. एके द्विवेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि होली के दिन 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी। इसमें आंखों के विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर तथा दो फिजिशियन शामिल हैं। सीएमएस ने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे निर्धारित समय से पहले अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें और पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि होली सुरक्षित और जिम्मेदारी से मनाएं। केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग कम से कम करें, प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें, आंखों और त्वचा की सुरक्षा के लिए चश्मा व दस्ताने पहनें तथा शराब या नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं। इस दौरान 108 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे सक्रिय रहेगी।
Trending Videos