सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indefinite curfew imposed in Taulihawa, Kapilvastu after violent protests

Maharajganj News: हिंसक प्रदर्शन के बाद कपिलवस्तु के तौलिहवा में बेमियादी कर्फ्यू

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Indefinite curfew imposed in Taulihawa, Kapilvastu after violent protests
विज्ञापन
नेपाली सेना ने संभाली कमान, लोगों से घरों में ही रहने की अपील की
Trending Videos

अगले आदेश तक किसी भी प्रकार के जमावड़े, बैठक, जुलूस और प्रदर्शन पर लगाई गई रोक
भारतीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, सोशल मीडिया की भी की जा रही निगरानी
सोनौली। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा स्थित महाराजगंज नगर पालिका-6 के बरगदगांव के पश्चिम शनिवार को विवाद के बाद तोड़फोड़ की घटना सामने आ रही है। सीमा से सटे इस इलाके में एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की घटना के बाद दो समुदायों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
पत्थरबाजी कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। घटना के बाद जिला प्रशासन ने दो बजे से निषेधाज्ञा लागू कर दी। रविवार की सुबह विवाद शुरू होने के बाद लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने बेमियादी कर्फ्यू लगा कर स्थिति को संभालने के लिए सेना को अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौलिहवा जिलाधिकारी जनार्दन गौतम ने बताया कि जिला सुरक्षा समिति के निर्णयानुसार, स्थानीय प्रशासन अधिनियम, 2028 की धारा 6 (3 ए) के तहत कपिलवस्तु जिले के क्षेत्रों में रविवार की दोपहर 1:00 बजे से अगले आदेश तक किसी भी प्रकार के जमावड़े, बैठक, जुलूस और प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। यह भी सूचित किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों को हिरासत में लिया जाएगा और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
तौलिहवा में प्रदर्शन के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट



नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। ईद के बाद नवरात्र की तैयारी को लेकर सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों की गहनता से जांच की जा रही है और संदेह होने पर आईडी नाम व पता नोट किए जा रहा है। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडियों पर नजर रखी जा रही है। भगवानपुर में एसएसबी और नेपाल सशस्त्र पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर संयुक्त गश्त की, वहीं सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि पर्व को लेकर अलर्ट जारी है। सीमावर्ती क्षेत्र में वाहनों की जांच के साथ ही सरहद पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed