सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India's voice is now heard across the entire world.

Maharajganj News: अब पूरी दुनिया में सुनी जाती है भारत की आवाज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
India's voice is now heard across the entire world.
नौतनवा में व्यापारियों के साथ बैठक करते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी।  
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में स्वनिधि महोत्सव का केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ

बोले- प्रधानमंत्री ने 16 करोड़ घरों में जलापूर्ति कर पीने का शुद्ध पानी मुहैया कराया
महराजगंज। प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जन कल्याण शिविर और विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। साथ ही प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त राज्य मंत्री व महराजगंज सांसद पंकज चौधरी ने किया।
केन्द्रीय मंत्री ने इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गए स्टाल एवं विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की दिशा और दशा बदल गई है। पूरी दुनिया में अब भारत की आवाज को सुना जाता है। यही कारण की 140 करोड़ लोगों के प्यार और समर्थन के कारण हमारे प्रधानमंत्री सबसे ज्यादा समय से इस पद पर आसीन प्रधानमंत्री हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब कुर्सी पर बैठे तो सर्वप्रथम गरीब जनता की सुधि लेते हुए उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करते हुए चार करोड़ से अधिक गरीब जनता के लिए पक्का मकान बनवाया, 12 करोड़ शौचालय का निर्माण कराकर माता-बहनों की इज्जत बढ़ाया है।
विज्ञापन

16 करोड़ घरों में जलापूर्ति कर उन्हें पीने का शुद्ध पानी मुहैया कराया है। माता-बहनों के लिए गैस कनेक्शन की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि देश में 94300 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर लाखों किसानों को इससे जोड़ा है ताकि उनके उत्पादन का सही मूल्य मिले तथा उनका विकास हो।
प्राकृतिक कृषि को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज के युग में जब कृषि में अत्यधिक रसायन के प्रयोग से खाद्यान्न जहरीले हो रहे हैं और कृषि उत्पादकता घट रही है। ऐसे में प्राकृतिक कृषि आज की जरूरत है। प्राकृतिक कृषि न सिर्फ आर्थिक दृष्टि से लाभकारी बल्कि पर्यावरणीय और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
इस अवसर पर विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया ने मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल विषय पर विस्तार से जानकारी दी। सांसद ने इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास, टूलकिट योजना, विश्वकर्मा योजना, व्यक्तिगत शौचालय, आयुष्मान योजना आदि के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी/टूलकिट्स/डेमो चेक/प्रमाण-पत्र वितरित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथिगण ने वृक्षारोपण भी किया।
इससे पूर्व सूचना विभाग की ओर से वीरसेन, राजाराम भारती, ओमप्रकाश यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चियों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह, पीडी रामदरस चौधरी, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, डीपीआरओ, डीडी एजी सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। विशिष्ट जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को नौतनवा में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
कार्यक्रम के दौरान इंदर प्रसाद विद्यालय बरगदवा एवं श्री चौथी चौधरी इंटर कॉलेज पेडारी में प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसके अलावा सभासद सुनील जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष अग्रहरि सहित व्यापारी वर्ग के लोगों से भेंट कर उनके सुझाव प्राप्त किए गए। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह एवं अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की गई। जिला पंचायत डाक बंगला में अधिवक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की गई।

इस दौरान डॉ. पूनम सिंह, डॉ. डी.एन. वर्मा तथा व्यापारी रामरूप से भी मुलाकात की गई। परसौनी में टाटा एजेंसी का उद्घाटन करने के बाद पंकज चौधरी ने कांशीराम महदेवा पहुंचकर दिवंगत अरविंद चौधरी के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। गरीब कल्याण से लेकर आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण और किसानों के उत्थान तक हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पड़ियाताल माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
प्रबुद्ध वर्ग को किया सम्मानित

कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे। इस अवसर पर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रबुद्ध वर्ग के पूर्व प्रधानाचार्य श्रीराम सिंह, उमाकांत मिश्रा, राजेन्द्र मिश्र, मुरलीधर चौधरी प्रेमशंकर चौवे, को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। संवाद
प्रोत्साहन योजना के तहत दिया चेक

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उन्होंने परसौनी ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान व मौजूदा प्रशासक अनिल कुमार जोशी को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना से 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed