सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inspired nominated councilors to work with dedication

Maharajganj News: मनोनीत सभासदों को समर्पित भाव से कार्य करने की दी प्रेरणा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Inspired nominated councilors to work with dedication
नगर पालिका में शपथ ग्रहण के दौरान उप​स्थित सभासद।स्रोत नगर पालिका।
विज्ञापन
मनोनीत सभासदों को दिलाया गया शपथ, नगर पालिका में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Trending Videos

उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने मनोनीत सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई
महाराजगंज। नगर पालिका परिषद में शनिवार को मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने मनोनीत सभासद राजीव द्विवेदी, अभय जायसवाल, मुराली निगम और जगदीश निषाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मनोनीत सभासदों को जनसेवा के मार्ग पर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद स्थानीय विकास की रीढ़ होती है और सभासदों की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनता के विश्वास पर खरा उतरना सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों के अनुरूप जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा ने कहा कि यह शपथ ग्रहण समारोह जनसेवा की नई यात्रा की शुरुआत है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सभी का स्वागत करते हुए संतुलित विकास का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा ने प्रशासनिक समन्वय पर जोर दिया।



मनोनीत सभासदों ने भी अपने वक्तव्यों में नगर विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई और वार्डों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed