सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions were given to the staff to remain alert after checking the banks.

Maharajganj News: बैंकों की जांच कर स्टाफ को सतर्क रहने के दिए निर्देश

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Instructions were given to the staff to remain alert after checking the banks.
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए सघन जांच अभियान चलाकर सीसीटीवी कैमरों की जांच गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और बैंक स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
Trending Videos

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि यह अभियान बैंक सुरक्षा को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान का मुख्य लक्ष्य जन सुरक्षा सुनिश्चित करना और बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाना था। अभियान के दौरान, बैंकों में लगे अलार्म और सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की जांच की गई। इसका मकसद किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की। विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की पहचान पर जोर दिया गया। बैरियर लगाकर बाइक सवारों और अन्य वाहनों की चेकिंग भी की गई, ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed