सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Iron goods worth Rs 12 lakh stolen, FIR registered on court's orders

Maharajganj News: 12 लाख के लोहे के सामान चोरी, न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Iron goods worth Rs 12 lakh stolen, FIR registered on court's orders
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा
Trending Videos

पुलिस ने दर्ज नहीं की प्राथमिकी तो लेनी पड़ी न्यायालय की शरण
ठूठीबारी। सीमावर्ती क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली लाइन निर्माण के लिए रखे गए करीब 12 लाख रुपये के लोहे के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रोजेक्ट मैनेजर ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली। उनका आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
जानकारी के अनुसार, सौरभ मिश्रा (37) पुत्र मनोज कुमार मिश्रा स्कीपर लिमिटेड कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी क्षेत्र में हाईटेंशन इलेक्ट्रिक लाइन लगाने का कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से निर्माण कार्य के लिए करीब 20 टन लोहे के एंगल और नट-बोल्ट 2 मार्च 2025 को ठूठीबारी थाना क्षेत्र के करदह गांव में किसान रामानंद के खेत में रखवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टावर लगाए जाने वाले स्थान के लिए संबंधित किसानों को मुआवजा भी दिया जा चुका था। कुछ समय बाद जब प्रोजेक्ट मैनेजर अपने सहयोगियों के साथ मौके पर भौतिक सत्यापन के लिए पहुंचे तो वहां से करीब 12 टन लोहे के एंगल और नट-बोल्ट गायब मिले। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
आसपास के लोगों से पूछताछ और काफी तलाश के बावजूद सामान का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना कई बार ठूठीबारी पुलिस को दी गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी रजिस्ट्री व कुरियर के माध्यम से शिकायत भेजी, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस की इस कार्यशैली से नाराज पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराने की मांग की। इस बाबत थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed